हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के रिजल्ट 15 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे।लेकिन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस जानकारी को पूरी तरह से गलत बताया है।बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर झूठी जानकारी फैलाई जा रही है, इससे बचा जाये।
UPMSP ने यह साफ कहा है कि बोर्ड परीक्षा परिणामों से संबंधित कोई भी जानकारी केवल उनकी वेबसाइट upmsp.edu.in या upmspresults.nic.in पर ही जारी की जाएगी।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: अब तक की स्थिति क्या है?
यूपी बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक डेट नहीं घोषित की है।ध्यान रहे कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चली थीं।इसके बाद 17 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू हुई थी।54.37 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 27.32 लाख कक्षा 10 और 27.05 लाख कक्षा 12 में शामिल हुए।परीक्षाएं पूरे प्रदेश में 8140 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।
बोर्ड ने यह भी बताया है कि राज्य के सभी 261 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है।बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में पारदर्शिता और त्रुटिरहित प्रक्रिया के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू किए थे।
UP बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर कक्षा 10 या 12 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- फ्यूचर के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके सेव कर लें।
UP बोर्ड रिजल्ट 2025: आधिकारिक बयान
UPMSP ने आधिकारिक तौर पर कहा है:
“सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज 15 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित करेगी।यह जानकारी पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। परीक्षा परिणाम से संबंधित कोई भी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर सही समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।इसलिए, छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध है कि किसी भी अफवाहों पर विश्वास ना करें और केवल बोर्ड की वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
0 टिप्पणियाँ